फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested cutting trees from forest area

वन क्षेत्र से पेड़ काटते तीन गिरफ्तार, एक फरार, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three arrested cutting trees from forest area
दोघट (बागपत)। पुलिस ने सरौरा वन क्षेत्र में रविवार तड़के पेड़ काटते तीन वन माफिया को पकड़ लिया। उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सरौरा वन क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे पुलिस को पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। उन्हें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खड़ी दिखाई दी। उसमें लकड़ियां लदी थीं। पुलिस ने आगे जाकर देखा कि चार लोग पेड़ों पर कुल्हाड़ा चला रहे है। उनमें से तीन लोगों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि पकड़े गए लोगों में फुरकान पुत्र सरूप, नसीम पुत्र जमील व आदिल पुत्र आजाद निवासी बपारसी थाना सरधना मेरठ हैं। उन्होंने अपने फरार साथी का नाम सद्दाम पुत्र छिद्दा बताया। बताया कि पकड़ी गई लकड़ी कच्चा नीम की हैं। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह का कहना है कि वन क्षेत्र से अरू का पेड़ काटा गया है। नीम का कोई पेड़ नहीं काटा गया है। इसकी जानकारी पाकर वन दरोगा दीपक सिरोही, वन रक्षक विनय शर्मा को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया। वन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed