{"_id":"5f2afac98ebc3e3c9f336e89","slug":"three-accused-in-gurana-road-case-caught-baraut-news-mrt4946815166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुराना रोड प्रकरण के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुराना रोड प्रकरण के तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
पथराव व फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
दो चाकू, कुल्हाड़ी बरामद, पूछताछ के बाद न्यायालय में भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर आठ में दो दिन पूर्व पथराव व फायरिंग की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की रात दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित बावली श्मशान से दबोच लिया। तीनों से दो चाकू और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। बुधवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर, बुधवार को भी क्षेत्र में पुलिस तैनात रही।
बता दें कि तीन अगस्त को गुराना रोड गली नंबर आठ में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे वर्ग के लोगों ने वीरेंद्र शर्मा पुत्र मामचंद के घर पर हमला कर दिया था। पथराव और फायरिंग भी की थी। वीरेंद्र शर्मा को पेट में गोली लगने से घायल हो गया था। इसके अलावा आकाश पुत्र वीरेंद्र, अशोक, चन्द्रपाल, राकेश, बिट्टू, विनीत, कुसुम, प्रकाशो, सोनू सहित 10 लोग पथराव में घायल हुए थे। इस मामले में घायल वीरेंद्र शर्मा की पत्नी सुमित्रा की तहरीर पर सोनू पुत्र हाजरा, चुम्मा उर्फ शादाब, खाल्ला, गुलजार, शमशाद सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित श्मशान के पास से आरोपी दिलशाद उर्फ मधु पुत्र वकील, सोनू अल्वी पुत्र सलीम व शमशाद पुत्र सिराजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना मं प्रयुक्त दो चाकू व कुल्हाड़ी बरामद किए गए है। बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।