फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened to blow off the head with a bullet on asking for the money lent

Baghpat News: उधार दिए रुपये मांगने पर गोली से खोपड़ी उड़ाने की धमकी

Tue, 10 Dec 2024 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Threatened to blow off the head with a bullet on asking for the money lent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। दरकावदा गांव में एक महिला को युवक ने उधार दिए रुपये मांगने पर गोली मारकर खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पर नामजद तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

दरकावदा निवासी गुलनाज ने बिनौली थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति वसीम और बच्चों के साथ सोनीपत हरियाणा में रहती हैं। तीन माह पहले दरकावदा के एक युवक ने उससे 70 हजार रुपये उधार लिए थे। अब उसे रुपयों की जरूरत हुई तो उसने उससे अपने रुपये मांगे, लेकिन युवक ने रुपये देने से इंकार कर दिया। सोमवार को महिला युवक के घर पर पहुंची तो आरोप है कि युवक ने गाली गलौज की और उसके सिर से तमंचा सटाकर रुपये मांगने पर गोली मारकर खोपड़ी उड़ाने की धमकी दी। पीड़िता ने बिनौली थाने पर तहरीर दी। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed