{"_id":"5a3eab574f1c1b0f788b48f0","slug":"threatened-the-miscreants-warned-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों को डराया, अफसरों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों को डराया, अफसरों को चेताया
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
रमाला में लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री सुरेश राणा और अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के बहाने पिछली सरकार पर कटाक्ष किए। साथ ही यह भी कहा डीजे भी बजेगा और शंख भी। यह कोई शव नहीं बल्कि शिव शंकर की यात्रा है।
युवाओं को साधने के लिए रोजगार का मंत्र फूंका। किसानों को सरकार के काम गिनाएं और कहा कि सरकार उनके साथ है। महिलाओं को सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाया, साथ ही अपराधियों को डराया तो अधिकारियों को चेताया भी।
शुक्रवार को जिस जमीन पर खड़े होकर सीएम योगी आदित्य नाथ युवाओं, किसानों और महिलाओं से रूबरू थे, वह दुनिया में बड़े चौधरी की कर्मस्थली के नाम से जानी जाती है। युवाओं की भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन
अति उत्साह में योगी-योगी के नाम की नारेबाजी भी हुई। सीएम ने भी माइक थामा तो युवाओं के लिए रोजगार की घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। बेरोजगारी का दंश भांपकर शिक्षा, पुलिस और उद्योग के क्षेत्र में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंच से हिंदुत्व का बिगुल भी खूब बजाया ।
पिछली सरकार पर किया कटाक्ष
सीएम ने कहा कांवड़ यात्रा में डीजे बंद किए, मंदिरों में शंख नहीं बजने दिए, त्योहार नहीं मनाने दिए, माइक बजाने पर प्रतिबंध लगाए, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीजे और शंख दोनों बजेंगे। कांवड़ यात्रा से कभी कानून का संकट नहीं रहा, क्योंकि शिव भक्त तो खुद में मग्न होकर आगे बढ़ते हैं।
योगी के ऐसा कहते ही पांडाल तालियों से गूंज उठा। किसानों से किए वायदे दोहराए गए और अब तक किए कार्यों को फिर से याद दिलाया। अपराधियों को चेतावनी दी कि वह अपराध छोड़ दें या दुनिया और महिलाओं को उनके सम्मान का भरोसा भी दिलाया।
रमाला में चला सिर्फ सीएम योगी का जादू
सभा में युवाओं की संख्या अधिक थी। मंच पर वक्ता बोलने शुरू हुए तो युवा योगी-योगी चिल्लाने लगे। युवाओं का उत्साह देखकर अन्य मंत्रियों और लोगों ने बेहद संक्षिप्त भाषण किए। यही नहीं मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैराना के सांसद हुकुम सिंह का भाषण भी नहीं हुआ।