{"_id":"6310f3f60194b76887528574","slug":"threatened-the-merchant-by-entering-the-shop-baraut-news-mrt603446499","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर व्यापारी को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर व्यापारी को दी धमकी
विज्ञापन
दुकान में घुसकर व्यापारी को दी धमकी
बड़ौत। नगर के कोताना रोड स्थित बीके जैन की दुकान पर बृहस्पतिवार को दुकान पर सामान लेने आए युवकों ने व्यापारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जाते-जाते अंजाम भुगतने की धमकी दे गए। शोर सुनकर पहुंचे दुकानदारों ने एक युवक को दबोच लिया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोताना रोड पर बीके जैन की कपड़ों की दुकान है। दुकान पर व्यापारी शरद जैन बैठे हुए थे। तभी खड़खड़ी गांव के कुछ युवक दुकान पर सामान लेने पहुंचे। इस दौरान युवकों की दुकान पर काम करने वाले एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। जब व्यापारी शरद जैन ने मामले को शांत करने का प्रयास किया तो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य दुकानदारों को आता देख आरोपी युवक शरद जैन को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भागने लगे। एक आरोपी को दुकानदारों ने धर दबोचा और उसे कोतवाली ले गए।
सूचना पर व्यापारी नेता मुदित जैन, नवनीत जैन, संजय जैन सहित अन्य लोग पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना था कि तहरीर आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है।