फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कुल्हाड़ी और फरसे से वार कर बुजुर्ग की हत्या

Tue, 06 Oct 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
crime news
छछरपुर गांव निवासी मृतक बुजुर्ग इंद्र की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव के डीडीए के सेवानिवृत्त कर्मी चंद्रपाल के अविवाहित चाचा इंद्र (92) की रविवार देर रात नलकूप पर कुल्हाड़ी और फरसे से आठ वार करके हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव नलकूप के पास पड़ा मिला। पास में ही हाथ की कटी हुई अंगुली और थोड़ी दूर शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिलीं। उनके भतीजे चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरपुर गांव के रहने वाले किसान विवेक ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब छह बजे गूंगाखेड़ी मार्ग पर स्थित खेत में काम करने आया था। गूंगाखेड़ी-छछरपुर मार्ग स्थित नलकूप के पास खेत में खून से लथपथ पड़ोसी किसान इंद्र का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव देखते ही उसने इंद्र के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बुजुर्ग के सिर, चेहरे, हाथ पर कुल्हाड़ी और फरसे के कई वार किए गए थे। वार करते हुए हाथ से रोकने के प्रयास में उनकी एक अंगुली भी कट गई, जो पास में ही पड़ी थी। पुलिस ने रात में नलकूप पर आने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई और शक के आधार पर कई से पूछताछ भी की। वहीं एसपी सूरज कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विक्रांत तोमर ने बताया कि इंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के और अविवाहित थे। उनके भाई लक्ष्मण और सेवानिवृत्त सैनिक तारा की पहले मौत हो चुकी है। इंद्र करीब 35 साल से नलकूप पर रहकर अपनी 30 बीघा जमीन पर खेतीबाड़ी करते थे। उनकी देखभाल भतीजा चंद्रपाल करता था, जो डीडीए से सेवानिवृत्त माली है।
--------
हत्या के बाद पीछे वाले खेत के रास्ते भागे आरोपी, तलाश में लगी पांच टीमें
प्रधान विक्रांत तोमर ने बताया कि अविवाहित किसान इंद्र करीब 35 साल पहले घर छोड़कर नलकूप पर रहने लगे थे, तभी से उन्होंने नलकूप को अपना बसेरा बना लिया। बुजुर्ग गांव में भी कम ही आते-जाते थे और न ही उनका किसी से कोई विवाद चल रहा था। खेत में उनका खाना भी भतीजे का परिवार पहुंचाता था।
पोस्टमार्टम के बाद गांव में इंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान के सिर पर चार, मुंह से होते हुए गर्दन तक एक वार, हाथ समेत अन्य जगह आठ वार हुए मिले। मुंह से लेकर गर्दन पर किया गया एक वार ही ऐसा है, जो काफी गहराई तक घुसा हुआ है। हाथ की अंगुली कटी मिलने पर आशंका जताई गई कि सिर पर किया गया वार रोकने के लिए उन्होंने हाथ आगे किया, जिससे अंगुली कट गई। सिर और हाथ पर किए गए तीन वार को देखकर साफ हो गया है कि हमलावर किसी भी हालत में किसान को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, जो उनकी जान जाने तक लगातार वार करते रहे। हत्या करने के बाद हत्यारे पीछे वाले खेत के रास्ते भागे। उनकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।


चारपाई पर बिछे थे कपड़े, लाठी भी पड़ी मिली
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि जिस चारपाई पर इंद्र सोते थे, उस पर कपड़े बिछे हुए थे, जो नलकूप के गेट के सामने बिछी हुई थी। उससे कुछ दूरी पर इंद्र का शव और लाठी भी पड़ी हुई थी, जिसका सहारा लेकर वे चलते थे। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग रात में चारपाई पर कपड़े बिछाकर सोने की तैयारी कर रहे थे या फिर सो गए थे। उसी समय हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।


पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच
किसान की हत्या में पुलिस की पांच टीमों ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहला बिंदु यह है कि बुजुर्ग किसान के हिस्से में 30 बीघा जमीन है, जिस पर खेती करते थे। जमीन को लेकर किसान की हत्या होने के शक में पुलिस जांच कर रही है। दूसरा बिंदु खेत में मिली शराब की खाली बोतलें हैं, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शराब की बोतल खरीदकर आसपास के ठेकों के सेल्समैनों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस को शक है कि खेत में शराब पीने वालों से कहासुनी होने पर बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस तीसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है, जिसमें बुजुर्ग से हुए विवाद का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को यह भी शक है कि पुराने विवाद का बदला लेने के लिए तो किसान की हत्या नहीं की गई।


वर्जन-
किसान की हत्या के मामले की जांच कई बिंदुओं पर शुरू कर दी गई है, जिसका खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। शक के आधार पर कई से पूछताछ भी की गई। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed