फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened on the phone from prison

जेल से हिस्ट्रीशीटर ने फोन पर धमकाया

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Threatened on the phone from prison
धमकी। - फोटो : demo
बागपत के शेरपुर लुहारा गांव के दो सगे भाई विकास और पप्पू की गर्दन काटकर की गई निर्मम हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल जेल से ही पीड़ित परिवार पर फोन से केस में समझौते का दबाव बना रहा है। धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो परिवार के एक-एक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर लुहारा निवासी तिरसपाल का कहना है कि वह अपने भाईयों की हत्या का चश्मदीद गवाह है। केस कोर्ट में विचाराधीन है। उस पर पिछले काफी समय से केस में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मेरठ जेल में रहते समय आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू उनके पास धमकी भरे खत भिजवाता था। बागपत जेल में शिफ्ट होने के बाद अमरपाल और वीरसैन फोन से धमकी दे रहे हैं। 26 जून से उसके पास और केस के अन्य गवाहों के पास लगातार फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि अमरपाल ने धमकी दी कि केस में समझौता नहीं किया तो परिवार का एक बच्चा भी जिंदा नहीं बचेगा। उसने यहां तक कहां कि जब वह जेल में रहते हुए खिंदौड़ा गांव के स्कूल में सरेआम मास्टर सतपाल की हत्या करा सकता है तो उनकी हत्या कराना तो ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। इससे परिवार काफी भयभीत है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ क्राइम श्वेतांभर पांडेय का कहना है कि बागपत जेल से हिस्ट्रीशीटर अमरपाल फोन से बात कर रहा है। इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।



यह था मामला 
बागपत। शेरपुर लुहारा गांव के दो सगे भाई पप्पू और विकास का 15 जुलाई 2015 को अपहरण हो गया था। दो दिन बाद उनके शव बदरखा गांव के यमुना खादर में गर्दन कटे पड़े मिले थे। मृतक के परिजनों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू, वीरसैन, नरेश, सुरेश, धर्मदत्त और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 21 जुलाई को पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया था। इस मामले में नामजद आरोपियों के अलावा कई अन्य लोगों के नाम पुलिस की जांच में सामने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed