{"_id":"6ac60ca3ba13bf9b3e0bf6b7","slug":"sanjay-verma-transferred-from-muzaffarnagar-suraj-rai-named-new-ssp-purnendu-singh-to-head-baghpat-police-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले: सूरज राय होंगे मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान; पूर्णेन्दु सिंह को मिली बागपत की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले: सूरज राय होंगे मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान; पूर्णेन्दु सिंह को मिली बागपत की कमान
Wed, 07 Oct 2026 02:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:41 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा का प्रयागराज पीएसी में तबादला किया गया है। उनकी जगह सूरज राय मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान होंगे। वहीं पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पूर्णेन्दु सिंह बागपत के नए एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले के क्रम में मुजफ्फरनगर और बागपत के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा का प्रयागराज पीएसी में तबादला किया गया है। उनकी जगह सूरज राय को मुजफ्फरनगर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं पूर्णेन्दु सिंह बागपत के नए एसपी होंगे।
विज्ञापन
संजय वर्मा का प्रयागराज पीएसी तबादला
मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा का तबादला प्रयागराज पीएसी में किया गया है। उनके स्थान पर सूरज राय को जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ट्रेडमिल पर कहासुनी के बाद युवक को दनादन जड़े थप्पड़, बागपत का वीडियो वायरल
विज्ञापन
सूरज राय होंगे मुजफ्फरनगर के नए कप्तान
सूरज राय अब मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी पुलिसिंग की जिम्मेदारी होगी।
पूर्णेन्दु सिंह को सौंपी बागपत की कमान
वहीं बागपत में भी पुलिस कप्तान बदला गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का नया एसपी बनाया गया है। वह जिले में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगे।