फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands of cardholders yearning for kerosene

मिटटी के तेल के लिए तरस रहे हजारों कार्डधारक

Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thousands of cardholders yearning for kerosene
बड़ौत। आपूर्ति विभाग के अफसरों की अनदेखी के कारण पिछले दो माह से तहसील क्षेत्र के हजारों कार्डधारक मिट्टी के तेल के लिए तरस रहे है। जबकि आवंटित न होने के कारण दो माह में लाखों लीटर तेल यहां से वापस लौटाया जा चुका है। इससे कार्डधारकों मेें रोष व्याप्त है और वे तेल वितरण की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के रिकार्ड के अनुसार तहसील क्षेत्र में 215 राशन डीलर की दुकानें है, जिन पर एक लाख 9444 कार्डधारक हैं। कार्डधारकों का कहना है कि उन्हें पिछले दो माह यानी अप्रैल और मई से मिट्टी का तेल वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी0 का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आपूर्ति विभाग सहित प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, शनिवार को फतेहपुर पुट्ठी गांव के कार्डधारक सन्नी, सुधीर, बावली के दिनेश, मलकपुर के संजीव, बड़ौत के नितिन, रामबीर आदि ने तहसील पहुंचकर एसडीएम दुर्गेश मिश्र से जल्द से जल्द मिट्टी के तेल का आवंटन शुरू कराने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र ही मिट्टी के तेल का आवंटन कराने का आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed