फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who put the duty in the evaluation, they were made examiners

जिनकी मूल्यांकन में ड्यूटी लगाई, उनको ही परीक्षक बनाया

Thu, 28 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Those who put the duty in the evaluation, they were made examiners
शिक्षकों की कमी के कारण धीमी चल रही मूल्यांकन की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषद की ओर से जिन शिक्षकों को परीक्षक बनाया गया। उन्हीं की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा लगा दी गई। जिले के 125 शिक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए अन्य जिलों में भेजा गया था। शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन की रफ्तार धीमी हो गई। अब वापस शिक्षकों के लौटने पर उन्हें मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने 22 अप्रैल से यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन और 23 अप्रैल से प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित की थी। इस बार मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति ऑनलाइन की गई थी। परिषद की ओर से जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई गई, उन्हीं शिक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में भी लगा दी गई। जिले के 125 शिक्षकों की ड्यूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में लगाई थी। शिक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन की रफ्तार धीमी चल रही थी। अब शिक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा कराकर लौट आए हैं। जिससे शुक्रवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा और मूल्यांकन साथ-साथ होने के कारण शिक्षकों की कमी रही। जिले के 125 शिक्षक दूसरे जनपदों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने गए थे। प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्ण हो गई है। शुक्रवार से सभी शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed