फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who commit crimes in Kashmir are getting answers in their language: Suresh Khanna

कश्मीर में अपराध करने वालों को उनकी भाषा में मिल रहा जवाब: सुरेश खन्ना

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Those who commit crimes in Kashmir are getting answers in their language: Suresh Khanna
बागपत कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता करते वित्त एवम संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : BAGHPAT
- केंद्र सरकार के आठ साल होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना
विज्ञापन

- मंत्री ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए चलाई हैं योजनाएं, खूब लाभ उठा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले आठ साल में जिस तरह के फैसले लिए है, ऐसे कोई सरकार सोच भी नहीं सकती थी। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया। कहा कि कश्मीर में इस वक्त अपराध करने वालों को उनकी ही भाषा में जवाब मिल रहा है। वहां पहले से हालात बेहतर है।

शुक्रवार को आशीर्वाद रिसोर्ट में गरीब कल्याण सम्मेलन में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों से गरीबों के लिए जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। सभी के लिए आवास बनाने की योजना शुरू की गई तो उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि का फायदा लोगों को मिल रहा है। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को बिना उनकी जाति और धर्म देखे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि शासन की योजनाएं गांव गरीब तक पहुंची है। विधायक योगेश धामा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। उन्होंने कहा कि पहले सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, आज सरकार में सभी जगह सुरक्षा का माहौल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि सरकार ने बेटियों को शिक्षा, शादी के लिए कन्या सुमंगला योजना समेत आदि योजनाएं चलाई हुई है। इनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। इस दौरान जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, लोकसभा पालक प्रमोद कुक्कर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोनिया चौधरी, जयकुमार, किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, कार्यालय प्रभारी विनय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed