{"_id":"605f670f8ebc3ed94a218870","slug":"this-time-new-arrangements-will-be-made-to-purchase-wheat-at-centers-baraut-news-mrt53172939","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बारी नई व्यवस्था से होगी केन्द्रों पर गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बारी नई व्यवस्था से होगी केन्द्रों पर गेहूं खरीद
विज्ञापन
आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद किसानों के मोबाइल नंबर पर आ जाएगा मैसेज
शासन की तरफ से लागू हुई नई व्यवस्था
बड़ौत। गेहूं खरीद योजना में शासन ने व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। किसानों के आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद तहसील के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर आनलाइन सत्यापन करना होगा। इसके साथ ही केन्द्र निर्धारित किया जाएगा। सरकारी गेहूं खरीद ई-पॉश मशीन के माध्यम से होगी। गेहूं खरीद के लिए शासन की तरफ से कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। तहसील क्षेत्र में बड़ौत, बिनौली व छपरौली यानी कुल तीन केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
अभी तक यह होता रहा है----
- बता दे कि अब से पहले किसान अपने गेहूं को इधर-उधर केंद्रों पर बेचते थे। किसानों का गांव जिस क्रय केंद्र पर पंजीकृत होंगा उसी केंद्र पर गेहूं बेच पाएंगे। आनलाइन सत्यापन होते ही किसानों के मोबाइल नंबर पर क्रय केंद्र का नाम तथा टोकन का मैसेज चला जाएगा। उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्र का कहना है कि किसानों को फसल का पूरा समर्थन मूल्य दिलाने के लिए तहसील में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
ई-पॉश मशीन से होगी गेेहूं खरीद
- गेहूं खरीद में इस वर्ष फर्जीवाड़ा करना आसान नहीं होगा। ई-पॉश मशीन में ऐसा सॉफ्टवेयर डाला गया है जो उसी किसान का फिंगर प्रिंट लेगा, जिसका नाम और आधार नंबर पंजीकृत होगा। पंजीकरण के दौरान दर्ज किए जाने वाला आधार नंबर पूरी तरह से छिपा होगा और मशीन पर पंजीकरण नंबर डालने पर ही आधार नंबर शो करेगा। इससे असली और नकली किसान की पहचान करने में आसानी होगी। एक मार्च से किसानों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है।