{"_id":"5d8e61da8ebc3e93ac720f15","slug":"thieves-took-away-tires-from-shop-roof-kahkra-news-mrt445617986","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत उखाड़कर टायर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की छत उखाड़कर टायर ले गए चोर
विज्ञापन
पाठशाला बस स्टैंड पर टायर की दुकान मे चोरी करने के लिय चोरो द्वारा उखाडी गयी दुकान की छत
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान की छत उखाड़कर टायर ले गए चोर
खेकड़ा (बागपत)। शहर में पाठशाला बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के पास स्थित एक दुकान की छत उखाड़कर चोरों ने कार और बाइकों के दर्जनों टायर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने पाठशाला चौकी पर पहुंचकर तहरीर दे पुलिस से चोरों का सुराग लगा चोरी किया सामान बरामद कराने की मांग की।
ग्राम मवीकलां निवासी संदीप पुत्र बिजेंद्र दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पुलिस चौकी के पास वाहनों के टायर की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान से अपने घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार संदीप पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा होने के साथ ही काफी सामान गायब था। दुकान की छत उखड़ी हुई थी। पता लगने पर आसपास के दुकानदारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पीड़ित अन्य दुकानदारों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसने दुकान से बाइक और कार के करीब 60 टायर, दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले जाने की तहरीर दी। संदीप ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।