फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs of rupees from a house in a village in Baghpat

Baghpat: चोरों ने एक मकान पर बोला धावा, अलमारी से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 May 2024 11:45 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2024 11:45 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में चोरों ने रात में एक मकान पर धावा बोल दिया। चोर मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी करके ले गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs of rupees from a house in a village in Baghpat
चोरी की घटना के बारे में बताती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


लहचौड़ा निवासी मनोज पत्नी ओमपाल ने बताया कि उसका पति ओमपाल बीमार रहता है और सुनाई भी नहीं देता है। वह बृहस्पतिवार की रात में परिवार के साथ घर की छत पर सोये हुए थे वहीं, रात में किसी समय चोर उसके मकान में घुस आये और कमरे और अलमारी का ताला खोलकर 10 तोले सोने के जेवरात जिसमें सोने का हार, एक मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी, कानो के कुंडल, झुमकी और लगभग डेढ़ किलो चांदी व चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपयों की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सुबह चार बजे सुबह जब पीड़ित पशुओं को चारा डालने के लिए नीचे आई तो घर का मेन दरवाजा खुला हुआ मिला। यही नहीं घर के कमरे के दरवाजे भी खुले मिले। उसने कमरे में जाकर देखा तो कपड़े बिखरे पड़े थे और अलमारी खुली पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

पीड़िता ने बताया कि चोर यह अलमारी से सभी जेवरात और नगदी चोरी करके ले गए। बताया कि ये जेवरात उसकी बहन की लड़की की शादी के लिए बनवाये गये थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने घर में चोरी करते किसी को नही देखा। इसलिए थाने में तहरीर नहीं दी। वहीं, ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed