फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves ransacked a shoe shop in Tatiri

Baghpat News: टटीरी में चोरों ने जूतों की दुकान खंगाली

Mon, 22 May 2023 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked a shoe shop in Tatiri
-चोरी की घटना पर व्यापारियों ने जताया रोष, खुलासा की मांग
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने रविवार रात जूते की दुकान खंगाल दी। दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी समेत जूते चोरी किये गए। उधर, व्यापारियों ने रोष जताया और चोरी का खुलासा करने की मांग की।
व्यापारी संजय जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुख्य बाजार में उसकी जूते की दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर जैन कालोनी में अपने घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में दरवाजे के ऊपर लगी प्लाई टूटी हुई मिली और दुकान में सामान बिखरा हुआ था। आरोप लगाया कि चोरों ने उसकी दुकान से 100 जोड़ी जूते और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि चोरी की जांच में टीम लगाई गई है, जिसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
व्यापारियों ने की जल्द खुलासा करने की मांग
जूते की दुकान में चोरी की घटना के बाद व्यापार संघ अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि रेलवे की कार्रवाई में तोड़े गए दरवाजों के कारण चोरी हुई है, लेकिन अभी तक रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए निशानदेही नहीं की। इससे अन्य दुकानों में भी चोरी होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed