फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thief entered SBI branch by doing Kumble

कुंबल कर एसबीआई की शाखा में घुसा चोर

Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Thief entered SBI branch by doing Kumble
बागपत के बरनावा की एसबीआई की शाखा में हुए कुंबल को देखते बैंक अधिकारी। - फोटो : BARAUT
बरनावा में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर स्थित बैंक में की गई वारदात
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ा, कैश वोल्ट नहीं खोल सका चोर, प्रिंटर व सीपीयू ले गया
थाना पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल से जुटाए सुबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार की रात कुंबल करके चोर अंदर घुस गया। स्ट्रांग रूम के ताले तोड़कर उसमें रखी कैश वोल्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन वह खुल नहीं सकी। इस पर चोर बैंक से एक प्रिंटर, सीपीयू चोर कर ले गया। थाना पुलिस और डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए।
बरनावा में दाहा मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बुधवार की रात चोर पिछले हिस्से की दीवार में कुंबल करके बैंक में घुस गया। वह बैंक परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचा और ताले तोड़ दिए। इसके बाद स्ट्रांग रूम में रखी कैश वोल्ट को खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इस पर वह बैंक से एक प्रिंटर और सीपीयू ही चोरी कर ले गया। बृहस्पतिवार की सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहित शर्मा निवासी बरनावा शाखा पहुंचा तो उसे फील्ड ऑफिसर के रूम में कागजात इधर उधर पड़े मिले। साथ ही दीवार में कुंबल हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अर्णव शर्मा, सिक्योरिटी ऑफिसर आनंद कुमार, शाखा प्रबंधक धुरेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे और कैश वोल्ट में रखी नकदी की जांच की तो सब सुरक्षित मिली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। शाखा प्रबंधक धुरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले चोर का दुस्साहस देख दंग रह गए पुलिसकर्मी
बैंक अधिकारियों, थाना पुलिस और एसओजी टीम ने शाखा प्रबंधक के ऑफिस में सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज देखकर सभी दंग रह गए। फुटेज में चोर नकाब पहने हुए था। हाथ में टॉर्च व सरिया लेकर शाखा के पिछले हिस्से में आता है और सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर फील्ड ऑफिसर के कमरे की दीवार में लगे एसी वाले स्थान पर कुंबल करके रात्रि एक बजकर 50 मिनट पर बैंक में प्रवेश करता है। वह सरिये से बैंक परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर कागजात खुर्दबुर्द कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच जाता है। स्ट्रांग रूम में लगे चार ताले तोड़कर अंदर घुस जाता है और वहां रखी कैश वोल्ट को क्षतिग्रस्त उसे खोलने की कोशिश करता है। जब कामयाब नहीं होता तो एक सीपीयू, प्रिंटर चोरी कर तीन बजकर पांच मिनट पर बैंक से निकल जाता है।

चोर को थी बैंक की पूरी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में फील्ड ऑफिसर के रूम की दीवार में कुंबल करके चोर आराम से बैंक परिसर से होते हुए स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। अब सवाल यह उठता है कि फील्ड ऑफिसर का रूम लॉक नहीं था। यदि रूम बाहर से लॉक होता तो चोर कमरे में ही रह जाता और स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाता। बैंककर्मियों और पुलिस का मानना है कि चोर को बैंक की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed