फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   They were stealing electricity by putting a cut, attacked when stopped

Muzaffarnagar News: कटिया डालकर कर रहे थे बिजली चोरी, रोकने पर हमला

Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
They were stealing electricity by putting a cut, attacked when stopped
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव टोड़ा में बिजली चोरी के लिए लाइन पर कटिया डालने से रोकने को लेकर घर में घुसकर हमला किया। मारपीट में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। टोड़ा निवासी अशोक ने बताया कि उसके पड़ोस के जोगेंद्र एवं मिंटू बिजली की लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद जोगेंद्र, देवेंद्र, मिंटू, विरेंद्र, मोहित और विकास ने लाठी-डंडो व बलकटी आदि धारदार हथियारों से उसके घर पर हमला बोल दिया। उसे बचाने आए उसके भाई प्रहलाद, भाभी ममता, सरिता, एवं भतीजी मनीषा के साथ भी लाठी-डंडो व धारदार हथियारों से मारपीट की। हमले में तीन महिलाओं सहित उक्त पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed