फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There wreak chaos on proxy voting

फर्जी मतदान पर खूब बरपा हंगामा

Wed, 02 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 02 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
There wreak chaos on proxy voting
दूसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को आईडी न होने और फर्जी मतदान को लेकर कई जगह हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


कोताना गांव में दोपहर बाद प्रधान पद की दो महिला प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान फर्जी आईडी से वोट डालते हुए कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन


कोताना गांव में फर्जी आईडी को लेकर दोपहर बाद दो महिला प्रधान पद के समर्थकों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारी और एक महिला प्रधान पद प्रत्याशी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान फर्जी आईडी से मतदान करते हुए शहजाद, मुस्तकीम, अल्ताफ, सामुन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोताना गांव के जनता जूनियर हाईस्कूल में शुरू से ही तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। पहचान पत्र न होने व वोटरों को धमकाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकारते हुए लोगों को भगाया। जोनमाना गांव में भी प्राइमरी विद्यालय नंबर 1 में प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी। वाजिदपुर गांव में कुख्यात के समर्थकों द्वारा वोट न डालने को लेकर पुलिस व समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हिलवाड़ी गांव के जनता वैदिक इंटर कॉलेज मतदान केंद्रों पर फर्जी वोट डालने को लेकर सीओ से तीखी नोकझोंक हुई।

औसिक्का गांव में भी एजेंटों के बीच कहासुनी हुई। ईदरीशपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी के समर्थक पुलिस से भिड़े और पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया और सूचना पर पुलिस बल वहां पहुंचा और उन्हें लाठी फटकारकर वहां से भगाया। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।  बड़ौत।


बावली गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर 91 वर्षीय वृद्धा ने मतदान किया। वहीं शबगा गांव में 105 वर्षीय वृद्ध फूल सिंह ने भी उत्साह से मतदान किया। वृद्ध लोगों का कहना था कि उनमें आज भी युवाओं से ज्यादा वोट डालने का जज्बा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed