फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be movement on inflation and crime: Manoj Chaudhary

महंगाई और अपराध को लेकर होगा आंदोलन : मनोज चौधरी

Thu, 18 Mar 2021 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
There will be movement on inflation and crime: Manoj Chaudhary
बागपत में पत्रकार वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि महंगाई और अपराध के विरोध में पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से समाजवादी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, मजदूर और निचला तबका परेशान है। डीजल-पेट्रोल, गैस और बिजली की बढ़ती हुई कीमत ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना दे रहे हैं, मगर सरकार सुनने को तैयार नही है। प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम है। आए दिन महिला अपराध बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं किया और न ही दाम बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। पाटी कार्यकर्ता साथ मिलकर पार्टी के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। 15 दिन में सर्वसमाज की कार्यकारिणी का गठन होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन है। पार्टी चुनाव में रालोद प्रत्याशी को समर्थन देगी। प्रेसवार्ता अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर, अभयवीर यादव, डॉ. सीमा यादव मौजूद रही। इससे पूर्व कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed