फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be an FIR on the land mafia of Meerut and Baghpat

Baghpat News: मेरठ और बागपत के भू-माफिया पर होगी एफआईआर

Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
There will be an FIR on the land mafia of Meerut and Baghpat
बागपत के पक्काघाट स्थित काटे गए प्लाट
बागपत। यमुना खादर में प्लॉट काटकर वाले मेरठ के नंगला ताशी और बागपत के ईदगाह मोहल्ले के भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लोगों के डीएम के पास शिकायत करने के बाद जहां बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। वहीं इन दोनों का नाम जांच में सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में यमुना पक्का घाट के पास ही खादर और दलितों के पट्टे की जमीन है। जहां प्लॉट काटकर बेचने शुरू कर दिए गए थे। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला कि मालिक से खेती के लिए वह जमीन ली गई थी और खादर की जमीन में केवल खेती हो सकती है। इसके बावजूद वहां प्लॉट काटकर लोगों को बेचने शुरू कर दिए गए। जिससे डीएम राजकमल यादव के निर्देश पर तहसीलदार प्रसून कश्यप व नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा के साथ ही लेखपाल ने वहां बुलडोजर चला दिया था। इसके साथ ही वहां के संबंधित कागज लेकर जांच शुरू कर दी गई थी। जिसमें पता चला कि किसान से उस जमीन को बागपत की ईदगाह काॅलोनी व मेरठ के नंगला ताशी में रहने वाले लोगों ने लेकर प्लॉट काटे हैं। उनके खिलाफ कई अन्य लोगों ने शिकायत डीएम को दी है। यमुना खादर में प्लॉट काटने वाले दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उसके बाद दोनों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed