फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be a lawsuit against those who sell and buy plots on enemy property

Baghpat News: शत्रु संपत्ति पर प्लॉट काटकर बेचने व खरीदने वालों पर होगा मुकदमा

Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
There will be a lawsuit against those who sell and buy plots on enemy property
बागपत। यहां शत्रु संपत्ति पर प्लॉट काटकर बेचने और खरीदने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर दी। जिनकी सूची तैयार की जा रही है। शत्रु संपत्ति कब्जाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। क्योंकि शत्रु संपत्ति घोषित करने के बाद भी लोग निर्माण करने लगे है।
विज्ञापन

बागपत के यमुना पक्का घाट के पास डेढ़ साल पहले शत्रु संपत्ति मिली थी। जिसको चिह्नित करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। उस समय शत्रु संपत्ति पर प्लॉट काट दिए गए थे, लेकिन यह मामला उजागर होने पर किसी ने निर्माण कार्य नहीं किया था। लेकिन अब शत्रु संपत्ति पर काटे गए प्लॉटों पर निर्माण शुरू कर दिया गया है। जिससे यह मामला प्रशासन के पास पहुंचा। इसमें तहसील प्रशासन ने उन लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी, जिन्होंने प्लॉट काटकर बेचे व खरीदे है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस तरह ही कब्रिस्तान व वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर प्लॉट काटकर बेच दिए गए थे, जिसमें 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तहसील प्रशासन की जांच में अभी तक शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने वाले 24 लोगों के नाम सामने आए है। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि शत्रु संपत्ति की जांच की जा रही है। जिसने भी प्लॉट काटकर बेचे व खरीदे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर निर्माण कार्य दोबारा से शुरू हो गया है तो वहां निर्माण करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed