फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There will be a blast from Baghpat to Shimla

बागपत से लेकर शिमला तक रहेगा धूम धड़ाका

Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
There will be a blast from Baghpat to Shimla
बागपत। साल 2020 का स्वागत धूम धड़ाके के साथ करने की तैयारी है। युवा जिले से लेकर शिमला तक जश्न मनाएंगे। ग्रुप बनाकर तैयारियां तेज कर दी गई है। जाम से बचने के लिए 30 दिसंबर को ही अधिकतर ग्रुप रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

नए साल के जश्न की खास तैयारियां की गई है। युवाओं ने सबसे ज्यादा क्रेज पहाड़ी क्षेत्र को लेकर दिखा है। टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी संचालक बताते हैं कि अधिकतर बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। जिले से जो बुकिंग हुई है, उनमें अधिकतर मसूरी, शिमला, मनाली पहली पसंद है। खास यह भी है कि युवा अब पांच से दस का ग्रुप बनाकर निजी वाहनों से नए साल का जश्न मनाने के लिए रवाना हो जाते हैं। पहाड़ी एरिया ही सबकी पहली पसंद है। जाम के झाम से बचने के लिए 30 दिसंबर को ही अधिकतर लोग रवाना होने का प्लान बना रहे हैं। नवविवाहित दंपति भी पहाड़ी इलाकों में ही सैर सपाटे की प्लानिंग में जुटे हैं।
विज्ञापन

यमुना के किनारे होंगे गुलजार
बागपत। जिले में नए साल के स्वागत की तैयारियां चल रही है। 31 दिसंबर की रात लोग अपने घरों के अलावा यमुना नदी के किनारों पर पहुंचकर जश्न मनाते है। डीजे बजाकर यहां नए साल का स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड का दौर बीता, गिफ्ट की बहार
बागपत। एक दौर था जब नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड भेजे जाते थे। कई कई दिन पहले दुकानों पर कार्ड सज जाते थे। सोशल मीडिया के दौर में अब ग्रीटिंग कार्ड पुराने दौर की बातें हो चुकी है। हालांकि दुकानों पर गिफ्ट सजने शुरू हो गए हैं। नए-नए तरीके के फिटनेस बैंड, ज्वैलरी, टेडी बियर समेत अन्य उपहार दुकानों पर सज गए हैं।

मुरथल पहुंचते हैं जश्न मनाने
बागपत। आउटिंग के शौकीन परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल भी पहुंच जाते हैं। यहां खाना खाते हैं, सिनेमा देखते हैं और इसके बाद रात में ही घर लौट आते हैं। इसके अलावा दिल्ली पहुंचकर जश्न मनाने वालों की तादाद भी अच्छी खासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed