फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was happiness in Ayodhya as soon as Ram was born.

Baghpat News: राम का जन्म होते ही अयोध्या में मनी खुशियां

Fri, 13 Oct 2023 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
There was happiness in Ayodhya as soon as Ram was born.
-बड़ा बाजार में चल रही रामलीला में भगवान राम जन्म का मंचन किया गया
विज्ञापन

फोटो सात की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में चल रही रामलीला में भगवान राम जन्म का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या में खुशी मनाई गई।

शहर के बड़ा बाजार में श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुर द्वारा की जा रही रामलीला मंचन में राजा दशरथ के तीन रानियां होने के बाद भी कोई संतान नहीं होने का मंचन किया गया। इस पर राजा दशरथ राजगुरु के कहने पर यज्ञ करते हैं और तीनों रानियों को प्रसाद खिला देते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ के घर में राम, लक्षमण, भरत और शत्रुघ्न पुत्र हुए। जिस पर रामलीला मंचन में लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला, नंदलाल डोगरा, सुभाष लखेरा, सुजीत लखेरा, रमेश वर्मा, संदीप, दीपक, जोंटी कश्यप, प्रेमचंद, नरेश, नितिन उर्फ काकु, मनोज गोयल मौजूद रहे।
--------
अमीनगर सराय में राम बारात निकाली गई
अमीनगर सराय। कस्बे में चल रहे रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर और फिर राम बारात का मंचन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम समेत चारों राजकुमार राजा दशरथ के साथ रथ पर सवार होकर निकले। राम बारात कस्बे के मुख्य मार्गो से निकाली गई, जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बारात देर रात बाजार, यादव मोहल्ला, जाहरवीर मोहल्ला, माता मोहल्ला, लक्कड़ बाजार, बुढसैनी चौराहे से होती हुई शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बैंड, डीजे, झांकियां शामिल रहे और श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया और अबीर गुलाल उड़ाया। इससे पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नवीन गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश गर्ग, राकेश गुप्ता, हरिशंकर प्रजापति, नीटू मित्तल, विजयपाल शर्मा, महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
20 साल से हनुमान का अभिनय अदा कर रहे यूनुस खान
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। जहां राम जन्म से लेकर अन्य लीलाओं का मंचन किया। उधर, रामलीला में यूनुस खान पिछले 20 साल से भगवान हनुमान का अभिन्य कर रहे है, जो भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, संजीव शर्मा, यूनुस खान, देवेंद्र कुमार, प्रवीण गोयल, संदीप पांचाल, अनिल कुमार, मुकेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
...जब नारदमुनि ने भगवान विष्णु को दिया श्राप
रटौल। कस्बे में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कलाकारों ने पहले दिन हनुमान चालीसा और नारदमोह की लीला का मंचन किया। इसमें दर्शाया गया कि नारद मुनि को भगवान विष्णु दर्शन देकर वानर रूप प्रदान करते हैं, जिसे देखकर क्रोधित नारद मुनि भगवान विष्णु को श्राप देते हैं। इसके बाद सीता के घड़े में मिलने की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रवीण कुमार, ब्रजलाल गांधी, राजू गुप्ता, हिमांशु, मानसिंह, पम्मी कश्यप, महेंद्र शर्मा, अंकुर, देवेन्द्र अरोरा, राजू, राकेश गुप्ता, टीपू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed