फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'There was a wrist, God also snatched it'

‘एक कलाई थी, वह भी भगवान ने छीन ली’

Mon, 25 May 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
'There was a wrist, God also snatched it'
मृतक सिपाही को श्रद्घांजली देते पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। पीएसी 38वीं वाहिनी अलीगढ़ के रिक्रूट सिपाही विशाल का रविवार की सुबह उनके पैतृक गांव सिंघावली अहीर में सलामी के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घर के इकलौते चिराग का शव देकर मां और बहनें सुध खो बैठी। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। यह देख हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव निवासी विशाल (22) पुत्र रमेश यादव की अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग के दौरान शनिवार को विशाल चक्कर खा कर परेड ग्राउंड पर गिर गया था। पीएसी कर्मियों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया था। विशाल चार बहनों का इकलौता भाई था। शनिवार देर रात सिपाही का शव पैतृक गांव सिंघावली अहीर पहुंच तो शोक का माहौल छा गया। इकलौते बेटे और भाई के खोने का गम में मां और उसकी चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों का कहना था कि एक ही कलाई थी, जिस पर वह राखी बांधा करती थी। भगवान ने वो कलाई भी उनसे छीन ली। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में सलामी के साथ हिंडन नदी पर सिपाही का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed