फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a stir due to breaking of the OHE wire on the train

ट्रेन पर ओएचई तार टूटकर गिरने से मचा हड़कंप

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to breaking of the OHE wire on the train
इलेक्ट्रिक तार टूटने से खडखडी रेलवे स्टेशन के पास खडी दिल्ली से शामली जाने वाली 04429 यात्री ट्रेन - फोटो : KAHKRA
ट्रेन पर ओएचई तार टूटकर गिरने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद जनपद के खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही यात्री ट्रेन की बोगी पर इलेक्ट्रिक तार की रॉड टूटकर गिर गई। इस कारण ट्रेन वहीं रुक गई। तार और रॉड टूट कर टेन के डिब्बे पर गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही यात्री कूद पड़े और दूर खड़े हो गए। बाद में खेकड़ा, बागपत और बड़ौत आदि के यात्री बस से अपने घर के लिए पहुंचे॥
बृहस्पतिवार की शाम सात बजे दिल्ली से वाया खेकड़ा, बागपत रोड होकर सहारनपुर जा रही 04429 इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेन जब गाजियाबाद जनपद के खड़खड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी अचानक ट्रेन की बोगी के ऊपर इलेक्ट्रिक तार और उसको संभालने वाली एक रॉड टूटकर गिर गई। इससे ट्रेन वहीं पर रुक गई। तार टूटकर ट्रेन पर गिरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री दहशत में ट्रेन की बोगियों से कूदकर बाहर खडे़ हो गए। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों की सूचना पर दिल्ली से इंजीनियर और मैकेनिकों की टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। करीब तीन घंटे ट्रेन खड़खड़ी हाल्ट के पास ही खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन रुकने से अधिकांश यात्री ट्रेन से उतरकर बसों में सवार होकर अपने घर चले गए। खेकड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन का तार टूटकर गिर जाता है तो स्वत: ही पॉवर सप्लाई बंद हो जाती है। सप्लाई बंद होने से हादसा होने की आशंका नहीं रहती। जल्दी ही इंजीनियरिंग टीम टूटे तार को दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed