{"_id":"679e72c5d99a868d8e083227","slug":"there-was-a-ruckus-over-clay-mining-and-the-kiln-owner-opened-fire-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125791-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिट्टी खनन को लेकर बवाल भट्ठा मालिक ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिट्टी खनन को लेकर बवाल भट्ठा मालिक ने की फायरिंग
Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर के जंगल में गोली चलाता भट्टा मालिक संजीव। स्रोत:विडियोग्रैब
बागपत, बालैनी। मिट्टी खनन को लेकर दौलतपुर गांव के जंगल में बवाल हो गया। वहां एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी मिट्टी खनन का विरोध कर रहे किसान पर ईंट-भट्ठा मालिक ने तीन फायर किए, जिसमें किसान और उसका साथी बाल-बाल बच गए। इस मामले में भट्ठा मालिक व साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिखेड़ा गांव के रहने वाले किसान रविकांत ने बताया कि उनकी जमीन दौलतपुर गांव के जंगल में है। वहां पर गणेश ब्रिक फील्ड को अपना 13 बीघा खेत मिट्टी उठाने के लिए तीन महीने के लिए दिया था, जिसका उन्होंने एग्रीमेंट भी कराया। आरोप है कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भट्ठा मालिक ने रुपये नहीं दिए और इसके बाद भी मिट्टी उठाता रहा। वह मिट्टी खनन रुकवाने के लिए अपने खेत में पहुंचा तो पहले मुनीम ने गाली-गलौज कर वहां से भगाने का प्रयास किया, इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड फायर की।
इसमें रविकांत और विजय गोली लगने से बाल बाल बच गए। इस घटना की रविकांत ने अपने फोन से वीडियो भी बना ली, जिसमें भट्ठा मालिक संजीव गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें रविकांत और विजय गोली लगने से बाल बाल बच गए। इस घटना की रविकांत ने अपने फोन से वीडियो भी बना ली, जिसमें भट्ठा मालिक संजीव गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन