{"_id":"6864337ab9e61fc2d90e8bdc","slug":"there-was-a-fight-in-the-whatsapp-group-then-hethere-was-a-fight-in-the-whatsapp-group-then-head-constable-ajay-was-killed-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-134109-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्हाट्स एप ग्रुप में हुआ झगड़ा, तब की हेड कांस्टेबल अजय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्हाट्स एप ग्रुप में हुआ झगड़ा, तब की हेड कांस्टेबल अजय की हत्या
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सुन्हैड़ा गांव के हेड कांस्टेबल अजय पंवार के हत्यारोपी शिक्षक मोहित को पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी शिक्षक मोहित ने बताया कि व्हाट्स एप ग्रुप में हेड कांस्टेबल अजय पंवार के साथ उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने अजय की हत्या कर दी।
सहारनपुर में साइबर सेल में तैनात हेड कांस्टेबल निवासी सुन्हैड़ा की 29 जून की रात शिक्षक मोहित ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो सहारनपुर के ननौता के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। इसमें कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करना सामने आया। मृतक हेड कांस्टेबल अजय की पत्नी ज्योति ने हत्यारोपी शिक्षक मोहित के खिलाफ कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मोहित ने पूछताछ में कई जानकारी दी। मोहित ने बताया कि क्रिकेट मैच में हुए विवाद के बाद गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर मजाक किया गया। कई बार ग्रुप में मैसेज भेजकर अजय को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। व्हाट्स एप ग्रुप में उनका काफी झगड़ा हुआ। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने हत्या करने की ठान ली और अजय का गांव में इंतजार करने लगा। मंगलवार रात वह तमंचा लेकर घूम रहा था, तभी अजय वहां आ गया और दोनों में मारपीट होने के बाद उसने गोली मारकर हत्या कर दी।
-- -- -- -- --
हत्या के बाद गांव के युवक को दी थी धमकी
सुन्हैड़ा गांव में हेड कांस्टेबल अजय की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी शिक्षक मोहित घटनास्थल पर करीब पांच मिनट तक खड़ा रहा। तभी वहां रहने वाले एक युवक का नाम लेकर हत्या करने की धमकी दी। लेकिन युवक घर से बाहर नहीं आया। इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी भी वहां से भाग गया।