फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There are no pits in the road, so the road lost in pits

सड़क में गड्ढे नहीं यहां तो गड्ढों में खो गई सड़क

Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
There are no pits in the road, so the road lost in pits
बालैनी। पुरा महादेव गांव से हिंडन मार्ग पूरी तरह गड्ढों में खो गया है। इस मार्ग से गुजरने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आधा किलोमीटर का रास्ता लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। सड़क के गहरे गड्ढे जनता को बीमारियां बांट रहे हैं। मार्ग पर आए दुर्घटना हो रही हैं।
विज्ञापन

मेरठ से जोड़ता है रास्ता
बालैनी। पुरा महादेव से हिंडन मार्ग मेरठ के उखलिना कल्याणपुर, थिरोट, बहरामपुर, नदंपुरा, रोहटा के अलावा किनौनी सहित अन्य कई गांवों के मार्गों को जोड़ता है। क्षेत्र के अधिकांश किसान इसी रास्ते से किनौनी मिल पर गन्ना लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार का कहना है कि मार्ग जर्जर हो चुका है। मार्ग पर चलते हुए ऐसा लगता है कि सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है।
- बाबू का कहना है कि पिछले काफी समय से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो रहा है।
- सुमित कुमार का कहना है कि काफी समय से मार्ग जर्जर है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का मार्ग से गुजरना दूभर है।
- सचिन पंडित का कहना है कि मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed