{"_id":"623ca5b2085fff487646002c","slug":"theft-in-six-houses-at-the-brick-kiln-baghpat-news-mrt5816289132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर छह मकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर छह मकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास किया तो ईंख के खेतों में भाग गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर में गुफा वाले बाबा के मंदिर के पास बुधवार की रात चोरों ने छह मकानों से लाखों का सामान चोरी कर लिया। कुछ लोगों ने चोरों को देखकर घेरने का प्रयास किया गया तो वह ईंख के खेत में कूदकर भाग गए।
सरूरपुर में गुफा वाले बाबा के मंदिर के पास ईंट भट्ठे पर शामली के कस्बा कैराना के काफी मजदूर ईंट पथाई करते है और वहां कच्चे मकान बनाकर उनमें रहते हैं। मजदूर इनाम ने बताया कि उनका परिजन बुधवार रात करीब डेढ़ बजे ईंट पथाई करने के लिए पास में गए हुए थे। उसका भाई इंतजार रात में करीब दो बजे बड़े चाय बनाने के लिए मकान में पहुंचा तो गेट का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला। इस तरह ही पड़ोसी के मकान में सामान बिखरा पड़ा था। वह सभी मौके पर पहुंचे तो एक अन्य मकान में घुसे चोर भागने लगे। मजदूरों ने उनको घेरने का प्रयास किया तो आठ चोर ईंख के खेत में कूदकर भाग गए। चोरों ने कय्यूम, आरिफ, इरशाद, अनीस, फैजल व वकील के मकान से करीब 84 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व सामान चोरी किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी अपराध मदनपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।