{"_id":"60d1ae52e3ff345c1c78d6d6","slug":"the-youth-who-was-injured-in-the-fight-in-baghpat-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:03 PM IST
सार
मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहिरान में हुए झगड़े में घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र का सोमवार को ही मारपीट की धाराओं में चालान कर दिया था। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी विनीत डीजे संचालक के यहां काम करता था। पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने उसके साथ शानिवार की रात लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं गंभीर हालत में विनीत को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर दिया था। अब पुलिस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।