फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth's head was broken for opposing the splintering

छींटाकशी का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा

Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The youth's head was broken for opposing the splintering
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव में शनिवार रात मजदूरी कर घर लौट रहे युवक पर छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया। दूसरे वर्ग के युवकों ने उसको पहले घर में पीटा। फिर खींचकर बाहर लाए और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर का रहने वाला विकास पुत्र मांगे कस्बे में मजदूरी करता है। वह शनिवार रात घर लौट रहा था। मांगे ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि विकास होली चौकी पर पहुंचा तो वहां खड़े दूसरे वर्ग के युवकों ने छींटाकशी कर दी। उसने विरोध किया तो गालियां देने लगे। वह किसी तरह घर में घुस गया। आरोप है कि तभी चार युवक घर में घुसे और विकास को पकड़कर पीटने लगे। उसे खींचकर बाहर सड़क पर लेकर आए और ईंट से कई वार कर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घायल विकास का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। उधर मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मांगेराम की तहरीर पर खलील, सादाब, यामीन व मोमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed