{"_id":"620e7c0103eeb53211728ad0","slug":"the-youth-absconded-with-25-and-a-half-thousand-after-accusing-him-of-molesting-the-girl-baghpat-news-mrt5772566196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर युवक साढ़े 25 हजार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर युवक साढ़े 25 हजार लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक युवक ने टाटा पिकअप गाड़ी के चालक और परिचालक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि वह गाड़ी में रखे साढ़े 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
टाटा पिकअप चालक राम खिलाड़ी ने बताया की वह अपने साथी लीलाराम के साथ मंगलोर से राजस्थान जा रहा था। जब वह कान्हड़ गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाकर लिया। आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की है। उसने पुसार बस स्टैंड पर गाड़ी एक साइड में लगवाकर दोनों को नीचे उतार लिया। कहा कि पहचान कराने के लिए उसके परिजन बहन को लेकर आ रहे है। युवक गाड़ी में रखे साढ़े 25 हजार रुपये और चाबी लेकर फरार हो गया। करीब एक घंटा बाद दोनों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी गाड़ी को दूसरी चाबी से खुलवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से युवक का पता लगा लगाने का प्रयास किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की तहरीर नहीं आई है।