फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The work of the oxygen plant did not progress beyond the digging of the pit

गड्ढा खोदाई से आगे नहीं बढ़ा ऑक्सीजन प्लांट का कार्य

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
The work of the oxygen plant did not progress beyond the digging of the pit
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी के दौरान जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की। इतना ही नहीं निर्माण शुरू करने से पहले गड्ढे भी खोदे गए थे। इस कार्य को एक माह बीत चुका है, लेकिन मौके पर गड्ढों के अलावा कुछ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग भी काम रुकने की वजह से अंजान ही है। इस योजना को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण के लिए जिले के तीन विधायकों ने अपनी निधि से 25-25 लाख रुपये की राशि दी थी। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की टीम ने काम भी शुरू कर दिया था। यानी करीब एक माह पहले ऑक्सीजन प्लांट के लिए जिला अस्पताल में गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन इसके बाद काम आगे बढ़ा ही नहीं है। इसके अलावा खेकड़ा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होना था। यह भी अभी अटका हुआ है।
विज्ञापन

सांसद ने की थी रक्षा मंत्री से बात
ऑक्सीजन की किल्लत के चलते लगभग सभी जिलों में अलग-अलग चरणों में प्लांट का निर्माण होना था। बागपत में दूसरे चरण में निर्माण होना तय हुआ था। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने रक्षा मंत्री से बात करके इसे पहले चरण में कराने की मांग की थी। इसके बाद डीआरडीओ की टीम ने काम शुरू भी कर दिया था, लेकिन बाद में काम रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जिला अस्पताल में होना है। पहले उन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर काम चल रहा है, जहां ज्यादा इमरजेंसी थी। - डॉ. यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed