फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The work of filling the pits started, relief to the people

गड्ढों को भरने का काम शुरू, लोगों को राहत

Thu, 13 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the pits started, relief to the people
बड़ौत। तीन अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित जरा संभलकर, ये गड्ढे दे रहे जीवन भर का दर्द की खबर से आखिरकार विभागीय अफसरों की नींद टूट गई है। मार्ग पर बने गहरे-गहरे गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पिछले छह माह से पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यहां पर पानी निकासी न होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण पानी भरने से सड़क में बने गड्ढे भी वाहन चालकों को नहीं दिखाई देते हैं। बुधवार से मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

वहीं अरुण का कहना है कि मार्ग में बने गड्ढों को भरने से काम नहीं चलेगा। क्योंकि यह क्षेत्र का मुख्य मार्ग है और प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसका निर्माण होना चाहिए। आकाश का कहना है कि कार्रवाई से बचने के लिए मात्र खानापूर्ति के तहत मार्ग में बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है। मांग है कि मार्ग का पुनर्निर्माण हो, ताकि लोगों को राहत मिले। उधर, एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि खबर का संज्ञान लेते हुए विभागीय अफसरों ने वार्ता करने के बाद मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया गया है, जल्द ही मार्ग का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed