फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The work of CM's announcements also got stuck for years.

सीएम की घोषणाओं के कार्य भी वर्षों से अटके

Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The work of CM's announcements also got stuck for years.
पाबला बेगमाबाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कालेज - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में सीएम घोषणाओं के कार्य भी कई साल से अटके हुए हैं। किसी का बजट आने के बाद भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो किसी के लिए बजट का इंतजार है। यही कारण है कि अभी तक न डिग्री कॉलेज बन सका और न आईटीआई का निर्माण पूरा हुआ है। दोनों का निर्माण कार्य अभी तक सत्तर प्रतिशत से कम हुआ है। जबकि सीएम घोषणा में शामिल बस अड्डा और पार्क का निर्माण आजतक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

घोषणाओं में सबसे अहम पाबला गांव में डिग्री कॉलेज का निर्माण शामिल है। इसको नवंबर 2019 में मंजूरी मिली थी और इसका बजट जारी होने के बाद मार्च 2020 में कार्य शुरू हो गया था। कॉलेज निर्माण के लिए 8.78 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। इसका निर्माण मार्च 2022 तक किया जाना था, लेकिन बजट जारी होने के बाद भी निर्माण नहीं किया है। इसका अभी तक केवल 68 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है।
विज्ञापन

--
खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई भी नहीं बन सकी
खट्टा प्रहलादपुर में आईटीआई का निर्माण भी सीएम घोषणा में शामिल है। इसका निर्माण दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था। इस आईटीआई 13.25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था, जिसमें से 5.30 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। यह पूरा पैसा खर्च हो चुका है और इस आईटीआई का निर्माण अभी केवल 61 प्रतिशत हुआ है। अप्रैल 2022 तक आईटीआई का निर्माण पूरा होना था जो अभी तक केवल 61 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्क और बस अड्डे का निर्माण तक शुरू नहीं हुआ
सीएम घोषणा के अनुसार बागपत में एक पार्क का निर्माण किया जाना है और उसके लिए 52 लाख रुपये का बजट का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। मगर इसके लिए कई साल से बजट तक नहीं मिला है। इस तरह ही जिला मुख्यालय पर बस अड्डे का निर्माण भी सीएम घोषणा के तहत होना है। उसके बजट की कुछ राशि पिछले महीने ही मिली है, लेकिन इसका भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
--
गांव में तीन साल पहले कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। वहां आसपास कोई कॉलेज नहीं है, जिससे इसका निर्माण जल्द होना चाहिए। कॉलेज के बनने से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा। - सतीश, पूर्व प्रधान पाबला
--
गांव में कई साल पहले आईटीआई का निर्माण शुरू कराया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। तब कहा जाता था कि दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर छात्रों को बागपत व खेकड़ा में आईटीआई के लिए जाना पड़ता है। - रणबीर चौधरी, खट्टा प्रहलादपुर

कोट...
इनका निर्माण करने वाली संस्था के अधिकारियों से बात की जाएगी। जिससे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके। अब इनके निर्माण में ज्यादा समय नहीं लगेगा। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed