{"_id":"6862e5e03e691c840900ad48","slug":"the-womans-body-was-carried-on-a-buffalo-buggy-through-the-waterlogging-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-134041-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जलभराव के बीच से भैंसा-बुग्गी पर लेकर गए महिला की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जलभराव के बीच से भैंसा-बुग्गी पर लेकर गए महिला की अर्थी
Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
दाहा। दोघट कस्बे में सोमवार को बीमारी से मृत बुजुर्ग महिला राजकली की अर्थी को जलभराव और कीचड़ के बीच से भैंसा-बुग्गी पर रखकर ले जाना पड़ा। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कस्बे के रहने वाले पवन कुमार, दीपक, मनोज समेत अन्य लोगों ने बताया कि तालाब ओवरफ्लो होने से श्मशान घाट का रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया है। उच्च अधिकारियों तक शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एसडीएम मनीष यादव का कहना है कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।