{"_id":"63470e1caf3bbc6f140abe26","slug":"the-woman-reached-the-collectorate-with-daughters-to-commit-self-immolation-baghpat-news-mrt6093120174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के साथ कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंची महिला
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में परिवार के साथ पहुंची बरनावा निवासी सुषमा डीएम राजकमल यादव से शिकायत करते हु?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बरनावा गांव की रहने वाली महिला बुधवार को बेटियों को लेकर कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंच गई। डीएम ने शिकायत सुनकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
बरनावा की रहने वाली सुषमा और उसके बेटे नितिन ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि उनकी खेती की जमीन का फर्जी बैनामा कराकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। आरोप लगाया कि उक्त जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट किया जा रहा है। महिला ने चकबंदी विभाग द्वारा की जा रही पैमाइश को रोकने और कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने 24 अक्तूबर तक पैमाइश न करने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शकुंतला, स्वाति, काजल, ज्योति, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
--
दूसरा पक्ष भी पहुंचा कलक्ट्रेट
जमीन के विवाद में दूसरा पक्ष भी कलक्ट्रेट पहुंच गया। जिसमें बामनौली की राजबाला ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव को शिकायत देकर जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। उनके आदेश पर पैमाईश कराई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों पर पैमाइश रोकने और कुछ लोगों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।