फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The weather changed temperament, drizzle

मौसम ने बदला मिजाज, बूंदाबांदी हुई

Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The weather changed temperament, drizzle
बुधवार को तेज बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर किसानों की चिंता बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही धूप निकल गई। दिनभर में मौसम ने कई बार करवट बदली। बुधवार को तेज बारिश की संभावना है।

जिले में सोमवार से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। मंगलवार सुबह अचानक बूंदाबांदी होने लगी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। थोड़ी देर बाद ही धूप निकली और फिर बाद में कई बार बादलों की सूरज के साथ आंख मिचौली होती रही। धूल भरी तेज हवा भी चली। इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि बुधवार को तेज बारिश की संभावना है। बरसात से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। बरसात के साथ तेज हवा आने पर गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed