फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The villagers Srurpur hoop power station

सरूरपुर के ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा

Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The villagers Srurpur hoop power station
बिजली के लिए सरूरपुर बिजलीघर पर कर्मचारियों को बंधक बनाए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजलीघर पर खराबी के चलते सरूरपुर कलां के ग्रामीणों को चार दिन से आपूर्ति नहीं की जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने गांव के बिजलीघर का घेराव किया। एसएसओ और लाइनमैन को बंधक बनाया। काफी देर तक हंगामा रहा। ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया चार दिन से सरूरपुर को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन में फाल्ट होने से गांव की बिजली गुल है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। रविवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने 33 केवीए के बिजलीघर का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसओ तेजवीर सिंह और लाइनमैन गौरीशंकर को बंधक बनाया। काफी देर तक  यहां हंगामे की स्थिति रही। लोगों ने कहा चार दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से दिक्कत हो रही है। पशुओं को  समय पर चारा नहीं मिल पा रहा है। घरेलू कार्य प्रभावित हैं। पास के गांव में लोगों को कार्य के लिए जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसओ तेजवीर सिंह ने बताया फाल्ट की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। उच्चाधिकारी ही समस्या का समाधान कराएंगे। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए और दोनों कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया। इस दौरान जितेंद्र, सुभाष नैन, अमरदीप, रिंकू, पप्पू, सोहनवीर, बाबूराम आदि रहे। 

हाईवे जाम करने की चेतावनी
सरूरपुर कलां गांव के लोगों ने कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लगा देंगे। इसके बाद एसई कार्यालय का घेराव करेंगे। बिजली की समस्या से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। 

क्षेत्र मेें 24 घंटे से ब्लैक आउट
बड़ौत/ बिनौली। शनिवार की रात्रि में पूरा क्षेत्र बिजली के लिए तरसता रहा, लेकिन न तो बिजली आई और न ही ग्रामीणों की शिकायत पर बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारियों ने फोन उठाया। रविवार को भी पूरे दिन यही स्थिति रही। इस कारण पेयजल संकट गहरा गया।

समस्या से क्षुब्ध होकर लौहड्डा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजरौल गांव स्थित बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा भी किया। देर रात्रि ही सप्लाई सुचारु हो सकी। ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के बिजरौल, लौहड्डा, बावली, गूूंगा खेड़ी, छछरपुर, गुराना, वाजिदपुर, दोघट, टीकरी, दाहा, पुसार, बामनौली, सिरसली, रंछाड आदि सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि पहले से ही बारिश के चलते लोग विद्युत संकट से जूझ रहे है, ऊपर से शनिवार की रात्रि और रविवार के  पूरे दिन लोग सप्लाई के लिए तरसते रहे।

समस्या से क्षुब्ध लौहड्डा, बिजरौल, गूंगाखेडी आदि सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने बिजरौल बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने कहा गांव को बिजरौल बिजलीघर से और बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार आदि गांवों को कान्हड़ बिजलीघर से सप्लाई मिलती है। पूरी रात भी सप्लाई गुल रही और दिन मेें भी सप्लाई गुल रही। जबकि गांवों मेें 16 से 20 घंटे सप्लाई देने के निर्देश है।


उधर, बरनावा गांव के बस स्टैंड पर जर्जर विद्युत लाइन के विरोध मेें ग्रामीणों ने युवा सपा नेता चांद मोहम्मद के नेतृत्व में हंगामा किया। हंगामा करने वालों में मोहम्मद बाबर, सलमान, मोमीन पठान, बुल्ली, जाहिद, मंजूर, इस्लाम, विशाल आदि रहे। इस संबंध मेें एक्सईएन द्वितीय राकेश  वार्ष्णेय ने कहा ऊपर से ही सप्लाई गायब है। हंगामे में धर्मेंद्र, अमित, सुभाष, जगदीश, रामवीर, तेजपाल, उमेश, मोहनवीर, धर्मपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed