फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The villagers of Dhikana protested when no action was taken

कार्रवाई नहीं होने पर ढ़िकाना के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Dhikana protested when no action was taken
कार्रवाई नहीं होने पर ढ़िकाना के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। महिला को जहर देकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करने के लिए ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मामले में सीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ढ़िकाना गांव के ग्रामीणों का कहना था कि गांव के संजीव की बेटी बबीता की शादी 14 नवंबर 2019 को अंकित उर्फ बिट्टू पुत्र सतेंद्र तमेलागढ़ी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले सात लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नही होने पर 15 मार्च 2020 को ससुराल वालों ने बबीता को जहर दे दिया, जिससे मेरठ मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में लड़की के पिता संजीव ने थाना दोघट पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की है। सीओ आलोक सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विपिन, संजीव, नरेंद्र, रणधीर, धन्नू, सतेंद्र, पीलू, प्रकाश, पाले, पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed