दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग
नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी सागर घायल अवस्था में मंगलवार की रात्रि में करीब आठ बजे खेकड़ा थाने में पहुंचा। साथ ही चेयरमैन पद का प्रत्याशी रोहताश भी समर्थकों के साथ पहुंच गया। उसने बताया पड़ोसी सागर ने उस पर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फायर किया। इसमें वह बाल बाल बच गया।
दूसरी तरफ विपक्षी युवक सागर ने बताया करीब एक माह पूर्व कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गयी थी। उक्त मामले में एक सप्ताह पहले रोहताश ने समझौते के लिए उन्हें और विपक्षी युवक को बुलवाया था। इसमें वहां पर समझौता न होकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश को लेकर विपक्षी ने उनके घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल किया और फायरिंग भी की।
इस कारण थाने में देर रात तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा। दूसरी तरफ पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडेय अौर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।