फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The truck broke the pillars, Hisavada is immersed in darkness

Baghpat News: ट्रक ने तोड़े खंभे, अंधेरे में डूबा है हिसावदा

Thu, 29 Dec 2022 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
The truck broke the pillars, Hisavada is immersed in darkness
हिसावदा गांव में विद्युत लाइन ठीक करते विद्युत कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में चार दिन पहले गन्ने से लदे ट्रकों ने दो खंभे तोड़ दिए। जिससे तीन दिन बाद भी हिसावदा गांव अंधेरे में हैं। बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताया और जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

हिसावदा गांव के रहने वाले नीरज अरोड़ा, कुशलपाल, मनोज, चंद्रमणि ने बताया कि चार दिन पहले आपूर्ति ठप होने के बाद बृहस्पतिवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। जिससे पेयजल आपूर्ति व पशुओं के चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति के लिए किराए पर जनरेटर लाने पड़ रहे हैं। गांव से जुड़े कई कोल्हू संचालकों पर भी आपूर्ति न होने से खर्चा बढ़ गया है। आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने से रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु रूप से करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम ने अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गन्ने के ट्रक की वजह से खंभे टूट गए थे। आपूर्ति बहाल कराने के लिए कर्मचारी लगातार काम कर रहे है। जल्द ही हिसावदा गांव की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को चारे के लिए लगानी पड़ रही दौड़
तीन दिन से बिजली न आने के कारण पशुओं के चारे की समस्या बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण घरों में लगे गंड़ासे नहीं चल रहे। पशुओं के चारे के लिए दूसरे गांवों की दौड़ लगानी पड़ रही है। - धर्मपाल चौधरी
---
जनरेटर किराये पर लाकर हो रही पेयजल आपूर्ति
आपूर्ति ठप रहने से सबसे ज्यादा पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। जिसके लिए जनरेटर किराये पर लाकर समर्सिबल से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। घरेलू कार्यों के लिए महिलाओं को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। - संजय मलिक

---
इंवर्टर बंद, मोबाइल हुए बंद
तीन दिन से बिजली ठप पड़ी हुई है, जिस कारण चार्ज नहीं होने के कारण इंवर्टर भी ठप हो गए हैं। जिस कारण अधिकांश मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द आपूर्ति बहाल की जाए। - आदित्य मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed