{"_id":"696e87e067e522465a07989c","slug":"the-traffic-police-officer-saved-the-bank-employees-life-by-performing-cpr-baghpat-news-c-28-1-bag1001-145382-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यातायात पुलिस प्रभारी ने सीपीआर देकर बचाई बैंककर्मी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यातायात पुलिस प्रभारी ने सीपीआर देकर बचाई बैंककर्मी की जान
विज्ञापन
बागपत। शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर सोमवार दोपहर सीने में दर्द होने पर गिरे बैंककर्मी जितेंद्र कुमार निवासी पुराना कस्बा की जान यातायात पुलिस प्रभारी सतेंद्र कुमार ने सीपीआर देकर बचा ली। हालत में सुधार होने के बाद जितेंद्र कुमार का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पुराना कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार इलाहाबाद बैंक में कर्मी हैं। बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जितेंद्र कुमार किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे तो सीने में तेज दर्द होने पर सड़क पर गिर गए। पास में खड़े यातायात पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार भी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र कुमार को एक तरफ बैठाया। इसके बाद सीपीआर देकर जितेंद्र कुमार की जान बचाई। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि ऐसे समय में तुरंत सीपीआर मिलने पर व्यक्ति को बचाया जा सकता है। इसके लिए सही जानकारी होनी भी जरूरी है और जितेंद्र कुमार को तुरंत सीपीआर मिल गया तो उनकी हालत में सुधार हो गया।
-जितेंद्र बोला, असहनीय था दर्द, सीपीआर से बच गई जान
बैंककर्मी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीने में असहनीय दर्द होने पर उसे चक्कर आ गए और जमीन पर गिर गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें उठाया। उस समय सीपीआर मिलने से दर्द भी कम हो गया। सीपीआर मिलने से उसकी जान बच गई।