{"_id":"6050fbaf8ebc3ee64703b197","slug":"the-teacher-brutally-beat-a-sixth-grade-student-baghpat-news-mrt53018275","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छठी कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छठी कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ बागपत कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी।
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा के छात्र को डंडे से बेहरमी से पीटा और स्कूल से भगा दिया। परिजनों को आरोप है कि स्कूल प्रबंधन भी शिक्षक की कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। उन्होंने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव सूरजपुर महनवा निवासी अनुज पुत्र राजवीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अग्रवाल मंडी टटीरी में एक पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल का एक शिक्षक उनके पुत्र को प्रताड़ित करता है। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की थी। मंगलवार को शिक्षक ने छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके कारण बच्चा ठीक से चल और बैठ भी नहीं पा रहा है। उन्होंने शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षक का समर्थन किया। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।