{"_id":"646235965750cf9ff50091a6","slug":"the-supply-inspector-who-came-to-investigate-was-taken-hostage-tortured-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-622-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक, दी यातनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक को बनाया बंधक, दी यातनाए
विज्ञापन
-पुलिस से शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज की
-कोतवाली में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दी नामदज तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
बड़ौत। बिजरौल गांव में राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक को तीन लोगों ने बंधक बनाकर यातनाएं दीं। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से दहशतजदा आपूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में महिला समेत तीन लोगोें के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस जांच में जुटी गई है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार को बिजरौल गांव के लोगों ने गांव में राशन की दुकान पर राशन में अनियमिता बरतने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार को जांच करने के लिए भेजा। सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार दुकान पर जांच करने के लिए पहुुंचे। उन्होंने राशन डीलर से पासबुक, एकाउंट नंबर सहित अन्य रिकार्ड दिखाने के लिए कहा तो उसने दो लोगों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने एक महिला के साथ मिलकर आपूति निरीक्षक को बंधक बना लिया और एक कमरे में ले जाकर यातनाएं दीं। बाद में पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधन मुक्त कर दिया। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि नामदज तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।