Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The sun did not make an appearance all day, and the temperature dropped.

Baghpat News: दिनभर सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन, तापमान लुढ़का

Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The sun did not make an appearance all day, and the temperature dropped.
बागपत। यहां शीतलहर से बृहस्पतिवार को दिन भर लोग कांपते रहे। दिन में बादलों के छाए रहने से सूरज नहीं निकला, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा और कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरा, पाला और शीतलहर के कारण लोगों की दिन भर कंपकपी छूटी रही। बृहस्पतिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। सर्दी अधिक होने के कारण घर में भी चेन नहीं मिला। शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांपते रहे। सुबह और शाम को लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। ठंड के चलते बाजारों की चहल-पहल कम रही। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ बढ़ने से रौनक बढ़ी, मगर शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। उधर, चिकित्सकों ने भी लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है। चिकित्सक लोगों को सर्दी में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने और थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

--

सर्दी में बच्चों और बुजुर्गाें का रखें ध्यान

डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी में बुखार, खांसी जुकाम और निमोनिया का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा सांस और हृदय के मरीजों की भी परेशानी बढ़ जाती है। चिकित्सक सर्दी से बचाव के लिए घर से कम निकलने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को सर्दी में सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वाहन चलाते समय से बरते सावधानी
टीआई सतेंद्र कुमार ने कोहरा बढ़ने के साथ ही वाहन चालकों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कोहरे में गाड़ी की स्पीड कम रखने, कोहरे में लो बीम की हेडलाइट्स का प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा एक ही तरफ वाहन चलाएं और दूसरी लाइन में जाने से पहले सावधानी बरतने, होर्न का प्रयोग करने, इंडिकेटर जलाए रखने की अपील की। साथ ही कोहरे में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, आपस में बात न करने, गाड़ी के शीशे साफ रखें। यदि कोहरा ज्यादा है तो वाहन चलाने से बचें और इंडिकेटर जलाकर एक तरफ वाहन को खड़ा करके कोहरा कम होने का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed