फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The stove is not chowk, now starts the day in gym

चूल्हा चौका नहीं, अब जिम में होती है दिन की शुरूआत

Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The stove is not chowk, now starts the day in gym
चूल्हा चौका नहीं, अब जिम में होती है दिन की शुरूआत
विज्ञापन

बागपत। इसे खुद को स्वस्थ्य रखने की मंशा कहें या फिर आधुनिकता की रेस में बने रहने की चाह, बागपत में भी अब महिलाएं हेल्थ क्लब का रुख कर रही हैं। छोटे कसबों से लेकर जिला मुख्यालय तक खुले जिम में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। ट्रेनर की देखरेख में महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम कर रही हैं। नगर के चमरावल रोड स्थित हेल्थ क्लब में सुबह और शाम 20 से अधिक महिलाएं पसीना बहा रही है। जिम संचालक अमित का कहना है कि हेल्थ क्लब में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। अपने स्वास्थ्य को लेकर क्रेज बढ़ रहा है।
वॉकिंग और योग का भी क्रेज
बागपत। खुद को फिट रखने के लिए महिलाएं नगर के चमरावल रोड और यमुना के पक्का घाट पर भी महिलाएं वॉक करती नजर आती हैं। इसके अलावा यहां योग से भी महिलाएं खुद को फिट रखने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

सास-बहू हेल्थ क्लब में एक साथ
बागपत। हेल्थ क्लब में कई सास भी अपनी बहुओं के साथ खुद को फिट रखने के लिए अभ्यास करती हैं। सुधा रोजाना अपनी बहू शशि के साथ जिम में पसीना बहाती है। कहती है कि वर्तमान में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए उम्र नहीं देखनी चाहिए। इसके अलावा आशा, रानी वर्मा, पिंकी चौहान और रूपा वर्मा भी हेल्थ क्लब जा रही हैं। महिलाओं को कहना है कि जीवन शैली में बदलाव और रोजाना व्यायाम करके ही स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed