फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The storm wreaked havoc at a speed of 29 kmph

29 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी ने मचाई तबाही

Mon, 30 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The storm wreaked havoc at a speed of 29 kmph
पहले बदला मौसम,फिर आया तूफान:बागपत में शाम के समय तेज हवा चलने के दौरान उमड़ते-घुमड़ते बादल - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सोमवार को शाम करीब 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी के साथ बारिश ने खूब तबाही मचाई। जिले से लेकर देहात तक भारी नुकसान हुआ है। टीन, छप्पर, होर्डिंग आदि उड़ गए, पेड़ उखड़कर तारों पर गिरने से विद्युत आपूर्ति हुई ठप हो गई। खेकड़ा के गांव सुन्हैड़ा में नलकूप के कमरे की छत गिर गई। कमरे में सो रहे सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल आदि समस्याएं झेलनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। इससे बागबानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई।
रविवार शाम को आंधी व बारिश हुई थी, जिससे पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों व सड़कों पर गिर गए थे। इसके अलावा काफी जगह होर्डिंग टूटकर सड़कों पर गिरे तो दीवार व कमरे भी ढह गए थे। इस कारण बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, चांदीनगर, अमीनगर सराय, बिनौली, बालैनी समेत सभी क्षेत्रों में बत्ती गुल हो गई थी। विद्युत लाइनों को ठीक करने के लिए शहरों में कर्मी रातभर लगे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह का लाइन ठीक करने का कार्य शुरू किया गया। बागपत व बड़ौत में कुछ जगह ही लाइन ठीक की गई और गांवों में आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प थी, जिसके देर रात तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। सोमवार शाम को दोबारा से आंधी व बारिश शुरू हो गई। इसने दोबारा से कहर मचाया और जिलेभर में जगह-जगह पेड़ व खंभे टूट गए। पेड़ व खंभे टूटकर सड़कों व भवनों पर गिर गए, जिससे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सिसाना में फिर जलभराव
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में सोमवार को दूसरे दिन भी बारिश होते ही जलभराव हो गया। प्रशासन वहां निकासी के लिए पाइप लाइन बिछवाने के कारण जलभराव नहीं होने का दावा कर रहा था, लेकिन पहली ही बारिश में हालत खराब हो गई। वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत पोल टूटने से दो घायल
छपरौली। रठौड़ा गांव में सड़क के समीप स्थित फिरोजुद्दीन के मकान पर लगी टिन शेड आंधी में करीब 50 मीटर दूर सड़क पर जा गिरी। इसके साथ ही विद्युत पोल भी टूट गया। आस मोहम्मद व एक अन्य युवक सोलर प्लेट लगाते समय घायल हो गए। उन्हें बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया है।

बागपत में झमाझम बारिश के बीच गुजरते लोग व युवतियां

बागपत में झमाझम बारिश के बीच गुजरते लोग व युवतियां- फोटो : BAGHPAT

बागपत में तेज हवा चलने के बाद गिरा बेरिंग केटिंग

बागपत में तेज हवा चलने के बाद गिरा बेरिंग केटिंग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed