फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The smuggler of fake Remdesivir did not come in the raid

दबिश में हाथ नहीं आया नकली रेमडेसिविर का तस्कर

Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The smuggler of fake Remdesivir did not come in the raid
बागपत। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के आरोपी की तलाश में पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश दी, मगर आरोपी हाथ नहीं आया। सोमवार को जेल में बंद तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जिसमें अब 16 जून की तिथि निश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर एक्सयूवी गाड़ी में गत 19 मई को 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर मिले थे। कार से आरोपी मनमोहन व उसका पुत्र मुकुंद निवासी गांधी कॉलोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 20 मई को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ लैब में इंजेक्शनों के आठ नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। लैब रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि इंजेक्शन नकली हैं। मुकदमे में नकली इंजेक्शन सप्लाई करने की धारा की बढ़ोतरी की जा चुकी है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपित मनमोहन व मुकंद की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। चार जून को जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए 14 जून तिथि नियत की गई थी। मामले की विवेचना कर रहे एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के बाद अगली तिथि 16 जून नियत की गई है। इस मामले में फरार आरोपी विशाल की धरपकड़ के लिए मुजफ्फरनगर स्थित गांधी कॉलोनी में उसके आवास पर भी दबिश दी गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed