फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The service road on Bijraul Marg has been uprooted for two months, causing problems for drivers.

Baghpat News: बिजरौल मार्ग पर दो माह से उखड़ी पड़ी सर्विस रोड, वाहन चालक परेशान

Sat, 28 Mar 2026 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The service road on Bijraul Marg has been uprooted for two months, causing problems for drivers.
- लोगों ने सर्विस रोड का जल्द निर्माण करने की उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड को दो माह से उखाड़कर छोड़ा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रोड को जल्द बनाने की मांग उठाई।

नगर के बिजरौल मार्ग पर करीब चार साल से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अंतिम दौर में है। वहीं अंडरपास से वाहनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया। वह करीब दो माह से उखड़ी पड़ी है, जिसमें जगह-जगह पत्थर भी डाले गए हैं। अभी तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। विनोद, राहुल, ओमपाल, नरेंद्र समेत अन्य लोगों का कहना है कि जब सर्विस रोड को अभी नहीं बनाना था तो इसे बाद में उखाड़ना चाहिए था। उखड़ने से पहले सुचारू रूप से वाहनों का संचालन हो रहा था। बताया कि यहां से बिजरौल, बामनौली, पुसार, सिरसली, दोघट, टीकरी, कान्हड़, दाहा समेत 30 से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


वर्जन ---
सर्विस रोड का निर्माण करने के लिए सड़क को उखाड़कर पत्थर डालने का काम किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed